वैष्णो देवी मंदिर के पास ‘अश्लील हरकत’ के लिए 2 आरोपी हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 11:00 AM (IST)

जम्मू (एजैंसी): जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास अश्लील हरकत में शामिल होने के aआरोप में एक नाबालिग  समेत 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित उस वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें भवन बाजार क्षेत्र के पास दो जोड़े कथित तौर पर अश्लील और अनुचित हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। 

उसने बताया कि 17 जुलाई को भवन पुलिस थाने को सूचना मिली कि 2 युवक व 2 युवतियां अश्लील गतिविधियों में शामिल थे, जिससे श्रद्धालुओं को असहज महसूस हुआ और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस के मुताबिक मामले का संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

उसने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें तलवाड़ा निवासी प्रीतम सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिवार को सौंप दिया गया। उसने कहा कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News