Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 02:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Laxmi ki Kripa Paane ke Upay: माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं और प्रार्थना कि जाती है की वह धन-धान्य से परिपूर्ण कर दें। क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी आप कुछ उपायों के द्वारा माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनको आजमाकर आप भी धन-धान्य और समृद्धि से पूर्ण हो जाएंगे।

Shukra Gochar 2024: 31 जुलाई को होगा शुक्र का गोचर, इन राशियों के जातक ऐशो-आराम के बनेंगे भागीदार

आज का राशिफल 26 जुलाई , 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 26 जुलाई - मेरा दिल है तेरी पनाहों में, आ छुपा लूं तुझमें बाहों में

Tarot Card Rashifal ( 26th July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का पंचांग- 26 जुलाई, 2024

Sawan Pradosh Vrat: सावन के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, जीवन में खुशियों की होगी बढ़ोतरी 

PunjabKesari Maa Laxmi ki Kripa Paane ke Upay
सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को जरूर देखें और मन ही मन मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करें।

किसी से भी मंगलवार के दिन कर्ज न लें, साथ ही कर्ज की पहली किस्त बुधवार को देना शुरू करें।

लक्ष्मी मंदिर या अन्नपूर्णा मंदिर जा कर थोड़े से अक्षत (चावल) घर लाकर लाल वस्त्र में लपेट कर घर में ही धन रखने के स्थान में रखें।

मूंग की दाल खाने और दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। अगर आप इसकी शुरुआत बुधवार से करते हैं तो उसकी शुभता की ज्यादा वृद्धि होती है।

हफ्ते में एक दिन अपने कार्यक्षेत्र के किसी कर्मचारी को भरपेट भोजन अवश्य कराएं। विशेष तौर पर शनिवार को भोजन करवाने से आपको धन लाभ मिलेगा।

PunjabKesari Maa Laxmi ki Kripa Paane ke Upay

अपने काम करने के स्थान या वर्क टेबल पर एक खड़ी हल्दी की गांठ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करा के पीले कपड़े में बांधकर रखना आर्थिक स्थिति में विशेष लाभ देता है।

घर में देसी घी का दीपक जलाना और पूजा के स्थान पर थोड़ा सा देसी घी खुले पात्र में रखना मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां लक्ष्मी को देसी घी की सुगंध आकर्षित करती है।

श्री सूक्त कनकधारा स्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। मां लक्ष्मी का दिव्य मंत्र "ऊँ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसिद्ध नमः" मंत्र का नियमित 108 बार जाप करें।

कभी भी जूठे हाथ से रुपए-पैसे को स्पर्श न करें। रुपए गिनते समय नोट पर कभी भी थूक न लगाएं। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है और वह रूठ जाती हैं।

झाड़ू को कभी भी पैर से ठोकर न मारें और उसे हमेशा छिपाकर रखें। कभी भी खड़ी झाड़ू न रखें।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317

PunjabKesari Maa Laxmi ki Kripa Paane ke Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News