क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा देता है ये संकेत ?

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 03:04 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर सभी घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। क्योंकि ऐसा बताया गया है कि इसे घर में रखने से नकरात्मक शक्तियां दूर होती है। इसके पत्तों का प्रयोग करने से व्यक्ति की कई तरह की बीमारियों का नाश होता है। शास्त्रो में बताया गया है कि भगवान विष्णु का भोग बिना तुलसी के पूरा नहीं माना जाता है। इसलिए भोग लगाने से पहले तुलसी पत्ता उसमें जरूर होना चाहिए। पूजा-पाठ और स्वास्थ्य के अलावा भी तुलसी के पत्तों का बहुत महत्व होता है। क्या आप जानते हैं कि घर में चल रही परेशानियों से तुलसी के कुछ पत्ते आपको छुटकारा दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
PunjabKesari, kundli tv, tulsi image

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं तुलसी फिर इतना आएगा पैसा संभाले नहीं संभलेगा ! (VIDEO)

मान्यता है कि जब आपके घर, परिवार या आप पर मुसीबत आने वाली होती है तो सबसे पहले उसका असर आपके घर में लगी तुलसी पर पड़ता है। आप उसका कितना भी ध्यान रख लें, लेकिन वह सूखने लगता है। यह पौधा किसी भी आने वाली मुसीबत के बारे में पहले ही सतर्क कर देता है। शास्त्रों के अनुसार जब भी घर में मुसीबत आने वाले होती है उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानि तुलसी चली जाती है, क्योंकि दरिद्रता, अशांति या क्लेश वाली जगहों पर माता लक्ष्मी का निवास नहीं होता है। 
PunjabKesari, kundli tv, tulsi image

जानें, किसने ठुकराया तुलसी का Proposal? (VIDEO)

दूसरी ओर वहीं ज्योतिषों के अनुसार इसका मुख्य कारण बुध ग्रह से भी है। कहते हैं कि बुध का प्रभाव हरे रंग पर सबसे पहले पड़ता है और बुध पेड़-पौधों के कारक ग्रह माने जाते हैं। किसी ग्रह का अशुभ प्रभाव बुध के कारक वस्तुओं पर भी पड़ेगा और शुभ प्रभाव से तुलसी का पौधा उत्तरोत्तर बढ़ता रहता है। बुध के प्रभाव से तुलसी में फल-फूल लगने लगते हैं। जोकि सही नहीं होते हैं। उन्हें तुरंत काट देना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv, tulsi image
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय देवी के रूप में पूजा जाता है। इसकी पूजा-आराधना करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में तुलसी के विभिन्न प्रकार के पौधों का जिक्र किया गया है, जिसमें श्रीकृष्ण तुलसी, लक्ष्मी तुलसी, राम तुलसी, भू-तुलसी, नील तुलसी, श्वेत तुलसी, रक्त तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी मुख्य रूप से विद्यमान हैं। इन सब तुलसी के पौधों के अपने अलग-अलग गुण होते हैं। इसलिए इन्हें औषोधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News