क्या आप जानते है, तीन पैरों वाली गायत्री माता का रहस्य?

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 03:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में 33 कोटि देवी-देवता हैं, जिनके अपने अलग अलग स्वरूप हैं। बात करें ब्रह्मा जी की इनके 4 मुख हैं। इनके अलावा भी हिंदू धर्म के कई देवी-देवता है जो अपने स्वरूप के कारण अधिक प्रचलित व रहस्मयी कहलाते हैं। इन देवी-देवता में से एक गायत्री माता। जिनका एक स्वरूप ऐसा है जिसमें उनके तीन पैैर हैं। आप में से बहुत कम लोग होंगे जो जानते होंगे कि शास्त्रों में तीन पैरों वाली गायत्री माता का वर्णन किया गया है। आप में बहुत से ऐसे लोग होंगे जो इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे, परंतु आपको बता दें इस बात का प्रमाण मध्यप्रदेश के मंदिर में देखने को मिलता है। दरअसल मध्यप्रदेश के देवास जिले से करीब 45 कि.मी दूर हाटपीपल्या गांव के एक नृसिंह मंदिर है जहां गायत्री माता की तीन पैरों वाली एक विचित्र प्रतिमा स्थापित है, जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया हो। हालांकि बताया जाता है कि ये प्रतिमा बहुत प्राचीन है।  

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि ये एकमात्र ऐसी मूर्ति है, जिसके तीन पैर है। देश में इस तरह की प्रतिमा आज तक देखने को नहीं मिली। जिस कारण इसे विश्व की एकमात्र ऐसी प्रतिमा मानी जाती है जिसके तीन पैैर। बता दें इस प्रतिमा को 'त्रिपदा गायत्री' माता के नाम से जाना जाता है।   

इस अद्भुत प्रतिमा को लेकर मान्यता प्रचलित है कि इसके दर्शन करने से व्यक्ति की सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हालांकि इस प्रतिमा से जुड़ा रहस्य आज भी बरकरार है, यानि ये प्रतिमा कैसे निर्मित हुई या कहां से प्रकट हुई इसके बारे में कोई  नहीं जानता। 

कहा जाता है मंदिर में स्थित नृसिंह भगवान की मूर्ति पानी में तैरती है, जो चमत्कारिक भी मानी जाती है। प्रत्येक वर्ष डोल ग्यारस के दिन इस मूर्ति को नदी में तैराया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News