Trigrahi Yuti: फरवरी के अंत में 3 ग्रहों की युति से 3 राशियों को मिलने वाला है कुछ खास

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 04:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trigrahi Yog 2025: फरवरी के अंतिम पड़ाव पर मीन राशि में 3 ग्रह मिलकर त्रिग्रही युति बनाने वाले हैं। वर्तमान समय में राहु और शुक्र गुरु की राशि मीन में विराजित हैं। 27 फरवरी की रात बुध भी मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ग्रहों की यह युति 12 राशियों पर अपने अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली है। 12 में से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें कुछ खास मिलने वाला है, आइए जानें उन राशियों के बारे में-

Trigrahi Yuti
मेष राशि
मीन राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के लिए खतरे की घंटी है। आपके हालात कुछ ऐसे हो सकते हैं कि फूंक-फूंककर हर कदम रखने पर भी समस्याएं सिर पर चढ़कर नाच सकती हैं। हर समय आपको सचेत रहना होगा।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें। 1 माह तक सोमवार के व्रत रखें। संभव न हो तो हर सोमवार शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

PunjabKesari Trigrahi Yuti
सिंह राशि
मार्च के आरंभ में खुद में आत्मविश्वास की कमी का अनुभव होगा। त्रिग्रही योग फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा। चादर देखकर पैर पसारे क्योंकि कुछ दिन आपकी आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया रहने वाला है।
उपाय- सूर्य देव की पूजा आपकी हर संकट से रक्षा करेगी। सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ दें। सुबह सूर्य नमस्कार करें और तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

PunjabKesari Trigrahi Yuti
तुला राशि
तुला राशि के छठे भाव में त्रिग्रही युति होगी। कोई अपना बनकर आपकी पीठ में छुरा घोंप सकता है। मनचाही जॉब प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
उपाय- अपने दिन की शुरुआत शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ करें और रात्रि का विश्राम शिव मंदिर में दीपदान के साथ। संभव न हो तो शिव चालीसा का पाठ करें।

Trigrahi Yuti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News