आज रात के बाद लगेगा पंचक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 12:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ समय होने पर कोई भी धार्मिक या शुभ काम नहीं किए जाते हैं। उसी तरह पंचक में हर शुभ काम पर रोक लग जाती है। बता दें कि ज्योतिष में पांच नक्षत्रों के मेल से बनने वाले योग को पंचक कहते है। हर दिन के हिसाब से लगने वाले पंचक अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। आज बुधवार आधी रात के बाद 3.29 बजे से पंचक की शुरूआत हो रही है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। इसमें पंचक काल बहुत अहम बन जाता है। पांच दिनों तक लगने वाले पंचक काल में शुभ काम करने की मनाही होती है।
PunjabKesari, kundlitv, panchak
कब तक चलेगा पंचक
पंचक बुधवार आधी रात के बाद 3.29 से लग रहा है और 17 सितंबर दिन मंगलवार की सुबह 4.23 बजे खत्म होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन रहता है। इस तरह दो राशियों में चंद्रमा पांच दिनों तक रहता है। इन्हीं पांच दिनों के दौरान चंद्रमा जब आखिरी पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से होकर गुजरता है तो इसे पंचक कहते हैं। दरअसल, कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इसी में आखिरी पांच को दूषित माना गया है।
PunjabKesari, kundlitv, panchak
पंचक के दिन और प्रभाव 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के हिसाब से सभी पंचक का प्रभाव अलग-अलग होता है। यह इस बात पर निर्भर है कि पंचक की शुरुआत किस दिन से हुई है। अगर पंचक की शुरुआत रविवार से होती है तो उसे रोग पंचक कहते हैं, ऐसे ही शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। सोमवार से शुरू हुए पंचक को राजपंचक, मंगलवार को अग्नि पंचक, बुध और गुरुवार को अशुभ जबकि शुक्रवार को चोर पचंक कहा जाता है।

इस दौरान न करें ये काम
ऐसा माना जाता है कि पंचक के दौरान कभी भी दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसे दरअसल यम की दिशा के तौर पर जाना जाता है। इसलिए इस दिशा में पंचक के दौरान यात्रा से हानि और कष्ट की आशंका रहती है। 
PunjabKesari, kundlitv, panchak
पंचक के दौरान सोने के लिए स्थान जैसे पलंग बनवाना, पलंग खरीदना, बिस्तर आदि खरीदना भी वर्जित है। इन दिनों में इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है। 

इस दौरान घर की छत नहीं डालनी चाहिए। इसे नुकसान और घर में क्लेश की आशंका बनी रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News