आज का राशिफल: 06 मई, 2019

punjabkesari.in Monday, May 06, 2019 - 09:04 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज दिनांक 06.05.19, दिन सोमवार वैशाख द्वितीया, चंद्र वृष व कृत्तिका नक्षत्र, जोकि आज शाम 04:37 तक कृतिका नक्षत्र और रात 01:13 तक शोभन योग रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार कल सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 22 जून को रात 11 बजकर 23 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि मंगल अच्छे के साथ अच्छा और बुरे के साथ उतना ही बुरा होता है। तो इसके लिए आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आपका मंगलमय होगा। साथ ही आपको आज चंद्र दर्शन से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताएंगे। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विशेष: आज वैशाख चंद्र दर्शन पर्व है। इस दिन अमावस्या के बाद नए चांद के दर्शन व पूजन करने का विधान है। इसके उपायो से मनोविकार से मुक्ति मिलती है, आयाधिक क्रोध से छुटकारा मिलता है व सौभाग्य की प्राप्ती होती है, प्रॉपर्टी के क्षेत्र में मुनाफा होता है।

सौभाग्य प्राप्ति का विशेष उपाय: संध्याकाल में चंद्रदेव का 16 चीजों से पूजन करें। सफ़ेद चंदन की माला से गुडलक मंत्र ॐ सौम्यजनकाय नमः का जाप करें और पंचामृत से चंद्रमा को अर्ध्य दें। गुडलक टाइम चंद्रौदय 06:47PM से 08:17PM तक।

भाग्यांक 5
शुभरंग हरा
शुभदिशा उत्तर
राहुकाल 07:10AM से 08:50AM तक।
सर्वार्थसिद्धि योग 04:37PM से 05:30AM तक।
विशेष: चंद्र दर्शन पर्व।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: पानी में छाया देखकर चंद्रदेव पर चढ़ाएं। इससे मेंटल टेंशन से मुक्ति मिलेगी। 
बर्थडे का खास उपाय: चंद्रदेव को दूध-शहद से अर्ध्य दें। इससे क्रोध से छुटकारा मिलेगा।
आज का ख़ास उपाय: चंद्रदेव पर चढ़ा चांदी का सिक्का तिजोरी में स्थापित करें। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में मुनाफा होगा।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News