आज का गुडलक- खास योग में करें संतान का भाग्योदय

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 06:21 AM (IST)

गुरुवार दिनांक 03.08.17 को श्रावण शुक्ल एकादशी अर्थात पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। शास्त्रनुसार इस श्रावण शुक्ल एकादशी अर्थात पुत्रदा एकादशी के विधिवत पूजन से मनुष्य तपस्वी, विद्वान, पुत्रवान और लक्ष्मीवान होता है। इस दिन दीपदान करने का बहुत महत्व बताया गया है। शास्त्रों में पुत्रदा एकादशी का वर्णन और ज्ञान का उल्लेख द्वापर युग के आरंभ में महिष्मति नामक नगरी के राजा महीजित को ऋषि लोमश द्वारा दिया गया था। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने यह उपदेश धर्मराज युधिष्ठिर को दिया था। पुत्रदा एकादशी के विशेष व्रत और पूजन से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है व संतान सुख प्राप्त होता है। माता-पिता अपनी संतान के बेहतर और उज्जवल भविष्य के लिए करें विशिष्ट पूजन।


विशिष्ट पूजन: श्री हरि के चित्र पर दीप जलाएं व कलश पर लाल वस्त्र बांधकर स्थापना करें। धूप-दीप आदि से षोडशुपचार पूजन करें। नैवेद्य में पेड़ा व फल में केले का भोग लगाएं। 108 बार इस विशिष्ट मंत्र का जाप करें और केला किसी बटुक को खिलाएं।


विशिष्ट विष्णु मंत्र: ॐ प्रधानपुरुषेश्वराय नमः॥


विशेष पूजन मुहूर्त: शाम 18:04 से शाम 18:13 तक।


अभिजीत मुहूर्त: दिन 12:00 से दिन 12:53 तक।


अमृत काल: प्रातः 08:21 से प्रातः 10:08 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - दक्षिण। नक्षत्र शूल - नहीं। राहुकाल वास - दक्षिण। अतः दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।


विशेष वर्जित महूर्त: सूर्योदय से लेकर शाम 16:36 तक भाद्रवास (स्वर्ग) में रहेगा। भाद्र में शुभ कार्य वर्जित हैं।   


आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
केसरी।


गुडलक दिशा: उत्तर।


गुडलक टाइम: रात 21:14 से रात 22:39 तक।


गुडलक मंत्र: ॐ ज्येष्ठाय नमः॥


गुडलक टिप: दुर्भाग्य से मुक्ति हेतु मस्तक पर केसर से तिलक करें।


गुडलक फॉर बर्थडे: गाय को गुड़ खिलाने से पूरे साल भर भाग्य चमका रहेगा।


गुडलक फॉर एनिवर्सरी: दंपति द्वारा विष्णु मंदिर में पपीता चढ़ाने से परिवार में पैसे की आवक बढ़ी रहेगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News