आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 06:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी ज्ञानवान और समझदार होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से अधिक होती है। इन लोगों में अनुभव भी दूसरों से अधिक देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातक अनुभवी और अपने कार्य में निपुण होते हैं। इन लोगों के ज्ञान का स्तर काफी ऊंचा होता है। लोग अक्सर इन से सलाह लेना और परामर्श करना अच्छा मानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें दक्ष होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं और पारिवारिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं तथा आजीवन उन्हें निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, परंतु स्वयं जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपके जोश में वृद्धि होगी। किसी भी काम को पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी इस वर्ष अच्छा काम करेंगे। जुलाई के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। धर्म और अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। यात्राओं के दौरान सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में कार्यभार की अधिकता के कारण मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती हैं। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दिसंबर के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा है और अपने काम को भी आगे बढ़ाने का विचार बनाया जा सकता है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। मार्च के महीने का समय कामकाज के लिए अच्छा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने में अपने काम को विदेशी स्तर तक पहुंचाने के लिए मेहनत करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। बड़ों के साथ किसी प्रकार की अनबन का सामना करना पड़ सकता है। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com