Phalgun Month 2025: फाल्गुन के महीने में इन जगहों पर जलाएं दीपक, आने वाले दुखों का हो जाएगा अंत

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 10:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Phalgun Month 2025: हर महीना व्यक्ति के जीवन में नयापन लेकर आता है। आज 13 जनवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। फाल्गुन माह का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है और इसमें कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं। दीप जलाना इन त्योहारों की एक महत्वपूर्ण परंपरा है क्योंकि दीपक को अंधकार में प्रकाश और अच्छाई की प्रतीक माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव और श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है।  यह एक प्रकार का आशीर्वाद होता है जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए जलाया जाता है। तो चलिए जानते हैं किस जगह पर कौन से दीपक जलाने चाहिए। 

PunjabKesari Phalgun Month 2025

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक: घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना एक पुरानी परंपरा है। यह घर में लक्ष्मी का वास सुनिश्चित करने के लिए माना जाता है। फाल्गुन माह में विशेष रूप से यह दीया या दीप घर के द्वार पर रखना चाहिए ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। दीपक को घर के हर कोने में रखा जाए, ताकि घर में अंधकार की कोई स्थिति न हो और हर जगह सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

पूजा स्थल पर जलाएं दीपक: घर के पूजा स्थल पर दीपक जलाना सबसे अहम होता है। पूजा स्थल में दीप जलाना वातावरण को शुद्ध करता है और देवताओं की कृपा प्राप्त करने का एक माध्यम होता है। यह घर के धार्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र करता है।

रसोई में दीप जलाना भी शुभ माना जाता है क्योंकि यह अन्न और भोजन के समृद्धि की ओर संकेत करता है। फाल्गुन माह के दौरान रसोई में दीपक जलाकर घर में स्वास्थ्य, समृद्धि और अच्छे भोजन की प्राप्ति की कामना की जाती है। यह रसोई में स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए भी मददगार होता है।

PunjabKesari Phalgun Month 2025

रोज जलाएं पांच दीपक: फाल्गुन के महीने में रोजाना पांच दीपक जलाने चाहिए। सबसे पहले महादेव के नाम का, दूसरा श्री हरि, तीसरा राधा रानी, चौथा कान्हा जी और आखिरी दीपक शाओं के नाम का। ऐसा करने से जीवन में पॉजिटिव वाइब्स की बढ़ोतरी होती है। यदि आप रोज पांच दीपक नहीं जला सकते तो एक दिया भी जला सकते हैं। 

रात के समय दीये जलाना घर के भीतर और बाहर दोनों जगह शुभ माना जाता है। रात्रि में दीपक से घर का वातावरण रोशन रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खासतौर पर फाल्गुन माह की रातों में घर के हर कोने में दीपक रखें ताकि घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर सके। यह दीपक वातावरण को शुद्ध करते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।

PunjabKesari Phalgun Month 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News