आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 7 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहता है। इन्हें अपने जीवन में कभी कामयाबी की ऊंचाइयों मिलती हैं तो कभी एकदम से हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग काफी रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन के बारे में किसी के साथ कोई बात साझा करना उचित नहीं समझते। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना फिरना और यात्राएं करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में कई बार स्थानांतरणों का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। ये लोग हर बात पर तर्क-वितर्क करना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक  अक्सर बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं परंतु बहुत बार नकारात्मक सोच का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण बहुत बार गलत निर्णय लेकर बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। ये लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति आस्था होती है। मूलांक 7 वाले जातकों में बहुत बार घटनाओं का पहले से आभास होने, पूर्वाभास की शक्ति होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ अकस्मात परिस्थितियों पैदा कर सकता है हालांकि अंतिम परिणाम लाभदायक होंगे ऐसी संभावनाएं बनती हैं। इस वर्ष थोड़ी उथल-पुथल लगी रहेगी लेकिन सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता तक लेकर जा सकते हैं। इस वर्ष आपकी रुकी हुई सोच को थोड़ी गति मिलने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय हालांकि थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। इस समय में भावनात्मक स्तर पर ज्यादा चिंताएं बनी रहेगी। अगस्त के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी सोच को अद्भुत आकार देने में सफल रहेंगे। अक्टूबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार संबंधी निर्णय लेने में भी सफल रहेंगे। नवंबर के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने रखरखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। दिसंबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। सेहत का ख्याल रखें। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी और फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। मार्च के महीने में सेहत का ख्याल रखें, मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने का समय भी थोड़ा धीमी गति वाला रहेगा। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। मई के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए थोड़ा मध्यम रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। चोट लगने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय नए काम में निवेश करने के अवसर लेकर आएगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कानों में सोना धारण करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News