आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 03:51 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_6image_07_39_123252141birthdayprediction.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 24 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज-सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बनेगी। इस वर्ष भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। नकदी धन अधिक खर्च होगा। जून के महीने का शेष समय कार्य भार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। हालांकि आपका मन काम में नहीं लगेगा। जुलाई के महीने का समय अपने अधूरे कामों को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। यह समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी अच्छा है। अगस्त के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। नए काम की जिम्मेदारियां मिलेगी। सितंबर के महीने में भावनाओं में आकर अपना भेद किसी को न बताएं अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों को खराब न करें। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मार्च के महीने में कुछ शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। अप्रैल के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च होगा। मां की सेहत का भी ख्याल रखें। मई के महीने में भी मानसिक चिंताएं बनी रहेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय की सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com