July 2024 Monthly rashifal Leo: सिंह राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 12:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Leo Horoscope: आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ?  1 जुलाई को केतु दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर शुभ नहीं होता। शनि का गोचर आपके सप्तम भाव में हो रहा है। राहु अष्टम में शुभ गोचर में नहीं हैं। मंगल का गोचर नौवें भाव में हो रहा है। गोचर में मंगल नौवें भाव में शुभ नहीं होते हैं। गुरु का दशम का गोचर शुभ नहीं है। शुक्र और सूर्य ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। शुक्र 6 जुलाई को आपके चन्द्रमा के ऊपर से गोचर करना शुरू करेंगे। 7 जुलाई को शुक्र उदय हो जाएंगे। मंगल 12 जुलाई को गुरु के साथ आ जाएंगे। मंगल का गोचर दसवें का शुभ नहीं होता है। सूर्य 16 दिन के लिए शुभ रहेंगे। सूर्य बारहवें भाव में चले जाएंगे। ये तीन ग्रहों का बारहवें भाव में जाना शुभ नहीं होता। बुध 19 जुलाई को आगे आ जाएंगे। बुध का गोचर चन्द्रमा से शुभ नहीं होता।

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव में गुरु विराजमान हैं। गुरु का गोचर बेहद ही दशम में शुभ न हो लेकिन दृष्टि हमेशा शुभ होती है। गुरु पंचम दृष्टि से केतु को देख रहे हैं। कारोबार और नौकरी में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आती है।  गुरु का केंद्रीय प्रभाव आपको बहुत ही ज्यादा पॉजिटिव रखेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत थोड़ी सी ज्यादा करनी पड़ेगी। शनि चन्द्रमा को देख रहे हैं। चीजें पहले से ज्यादा स्लो होती हुई दिखाई देंगी। बुध आय स्थान के स्वामी हैं और ये भी केंद्रीय प्रभाव में हैं। बुध की राशि के ऊपर गुरु की दृष्टि  है। आय और धन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस भाव में ज्यादा ग्रह आ जाएंगे। सेविंग्स में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: शनि जिस भाव में बैठते हैं उसे मजबूर कर देते हैं। केतु आपके वाणी वाले भाव में है। परिवार में कोई न कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गुरु का केंद्रीय प्रभाव है शनि के ऊपर। बुध लग्न में शुभ नहीं होते हैं लेकिन बुध की दृष्टि शुभ नहीं होती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं उनको पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। गुरु पंचमेश में हैं। भाग्य के मामले में ये एक्टिव हो गया है। कार्यस्थल में आपको कोई पार्टनर मिल सकता है। गुरु, मंगल और सूर्य आपस में मित्र हैं। तीनों का प्रभाव ही शुभ रहेगा।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से समय थोड़ा सा बेटर रहेगा। सूर्य वृद्धि वाले भाव में बैठे हैं। 16 जुलाई तक ये आपको डेफिनेटली फिट रखेंगे। 16 के बाद जैसे ही सूर्य यहां पर आएंगे तो पेट खराब होने की संभावना बन रही है। पाचन शक्ति खराब हो सकती है। स्किन रिलेटेड संभावना हो सकती है। सूर्य की दृष्टि इस भाव के ऊपर आ गई है। 16 के बाद आपको जागरूक रहने की जरूरत है।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: 19 जुलाई के बाद स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत सही हो जाएगा। बुध लग्न में आ जाएंगे। गुरु का केंद्रीय प्रभाव इस पर ही रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News