आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 10:05 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं होता। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ये लोग अपनी स्वतंत्रता के साथ किसी भी रूप में समझौता करना पसंद नहीं करते। इन लोगों में बुद्धि और समझ उम्र की अपेक्षा अधिक देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले जातकों में किताबी ज्ञान के अतिरिक्त जीवन के अनुभवों का ज्ञान अधिक होता है। मूलांक 3 वाले जातकों से लोग सहज ही आकर्षित हो जाते हैं। लोग इनसे सलाह-मशविरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों में धर्म के प्रति सम्मान और आस्था होती है। ये लोग परंपरावादी होते हैं। घर-परिवार और समाज की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बड़े बुजुर्गों एवं गुरुजनों का आदर करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का रहन-सहन काफी सादा होता है परंतु फिर भी दूसरे लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। इनके साथ रहना इनसे दोस्ती करना उन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 3 वाले जातक सकारात्मक सोच के धनी होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य गुप्त विद्या को सीखने के लिए भी मन बना सकते हैं। मई के महीने के शेष दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छे रहेंगे। जून के महीने में विदेशी व्यापार से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। जुलाई के महीने का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। काम में कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी संभव हैं। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। सितंबर के महीने में किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में मेहनत और प्रयास अधिक करना होगा। हालांकि कार्य में सफलता मिलने की संभावना भी बनती है। नवंबर के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत ज्यादा निवेश न करें। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। फरवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अप्रैल के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कानों में सोना धारण करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई अनैतिक काम न करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News