आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 07:45 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_2image_07_42_464451496birthdaylokeshg.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव के थोड़े रूखे होते हैं परंतु मन बहुत साफ होता है। ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सोच से परिपक्व होते हैं। जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव को देखकर इन लोगों को जिंदगी में अहम फैसले लेने की समझ अच्छी होती है। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना अच्छा नहीं लगता। ऐसा नहीं कह सकते कि ये लोग घमंडी होते हैं। परंतु इनके इस व्यवहार के कारण इनके मित्र कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक जीवन में आने वाले संघर्षों से कभी नहीं घबराते। ये लोग धैर्यवान एवं दृढ़ संकल्प शक्ति वाले होते हैं। हर बाधा और मुश्किल को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में बहुत से काम विलम्ब से होते हैं। जिसके कारण इन्हें हताश नहीं होना चाहिए।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले फलों वाला रहेगा। इस साल अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। फरवरी के महीने का समय सामान्य फलों वाला रहेगा। इस समय में भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने में अकस्मात कुछ घटनाएं संभावित है। सोच-समझ कर सूझबूझ के साथ परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करें। मई के महीने में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जून के महीने में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। जुलाई के महीने में यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। सितंबर के महीने में दोस्तों के साथ किसी बात पर मनमुटाव होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। नवंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कुछ सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने में अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com