आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें जिस चीज में रूचि होती है, उसकी दक्षता हासिल करने में इन्हें बहुत कम समय लगता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुभव अधिक देखने को मिलता है। प्रायः ये लोग अपनी उम्र से अधिक अनुभवी होते हैं और इन्हें एक अच्छे सलाहकार और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, काउंसलर इत्यादि के रूप में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का कार्य क्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में अद्भुत कौशल होता है। इन लोगों का स्वभाव धार्मिक और सात्विक होता है। ये लोग अध्यात्म में काफी रुचि रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने परिवार व समाज की मान्यताओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में बड़ों के प्रति आदर भाव होता है। ये लोग अपने पूरे परिवार को सहेज कर चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः अपने परिवार की ढाल होते हैं। हालांकि इनके सख्त रवैया के कारण इनके दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी देखने को मिलती है परंतु अपनी समझदारी के कारण यहां पर भी परिस्थितियों को संभाल लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सूझबूझ और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किए गए काम आपके लिए लाभदायक रहेंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे, परंतु अपने मन को किसी प्रलोभन और अनैतिक कार्य की तरफ आकर्षित होने से बचाएं। फरवरी के महीने का समय निजी जीवन और वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। मार्च के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। यात्रा सफल रहेगी। मां के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी समाज सेवा इकाई के साथ जुड़कर भी आप समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। जून के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय नकदी धन की स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अगस्त के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम सफल होंगे। सितंबर के महीने में आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपने काम को सुगम बनाने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिला सकते हैं। नवंबर के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। दिसंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News