आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग अपने जीवन के अहम निर्णय दिमाग की जगह भावुकता में आ कर लेते हैं। जो कि आगे जाकर नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को लेखन और कविता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है।मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है।मूलांक 2 वाले जातक रचना एवं कला के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं, या यूं कहें मूलांक 2 वाले जातक जन्म से ही अच्छे कलाकार होते हैं। परंतु मूलांक 2 वाले जातकों में स्थिरता का अभाव देखा जाता है। इन लोगों का मन और स्वभाव बहुत चंचल होता है। ये लोग किसी एक कार्य पर टिक नहीं पाते। मूलांक 2 वाले जातक कभी एक बात पर तो कभी दूसरी बात पर विचार-विमर्श करते हुए देखे गए हैं। इनकी यह आदत इनके लिए नुकसानदेह साबित होती है।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ केंद्रित रहेगा। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन करना चाहेंगे। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। मानसिक शांति की कमी महसूस करेंगे। हालांकि कुछ धन लाभ होने के योग बनते हैं। मुंबई के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। जुलाई के महीने में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा घिरा रहेगा।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। केसर का तिलक लगाएं।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News