आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। ये लोग प्रबंधन की कला में कुशल होते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में एक कुशल प्रशासक के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलातें। अपने जीवन मूल्य और स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान, सत्ता और प्रसिद्धि कमाते हैं। ये लोग हमेशा उच्चतम स्तर पर एक नेता की तरह कार्य करना चाहते हैं। कभी किसी के दिशा निर्देश पर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें दूसरों के अधीन नौकरी करना पसंद नहीं होता। मुख्यतः मूलांक 1 वाले जातक स्वयं का कोई कार्य करना पसंद करते है। इन्हें राजनीति के क्षेत्र में भी कुशल रूप से कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। और मानसिक शांति का भी आभास होगा। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मार्च के महीने में कुछ परिवर्तन संभव है जिन्हें सूझ-बूझ के साथ सकारात्मक मोड़ दिया जा सकता है। अप्रैल के महीने का समय जीवन में कोई प्रेम संबंध का समाचार लेकर आएगा। मई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा। जून के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। जुलाई के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों की मदद प्राप्त होगी। अगस्त के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ रहेगा। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में विदेशी काम की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। दिसंबर के महीने में व्यापार संबंधी कुछ अहम निर्णय लेने पड़ेंगे। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय पदोन्नति के योग लेकर आएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News