आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2024 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं, परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है। परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझते नजर आएंगे। कोयला पेट्रोलियम उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जनवरी के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। फरवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के कारण व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति संभव है। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। जून के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अहम रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। निजी जरूरत पर धन खर्च होगा। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दिसंबर के महीने में समय भावनाओं में फंसा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में किसी जंग लगी हुई लोहे की वस्तु को न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News