आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग भौतिक-सुखों से थोड़ा दूर रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी और अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग अपने आप में रहना पसंद करते हैं। अपने मन की बात दूसरों से जल्दी से साझा नहीं करते। इनके मन में चल रही बातों का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि दूसरों की मन की व्यथा को जानने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को यात्राएं करना पसंद होता है और सामान्यतः इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। मूलांक 7 वाले जातक ऊपर से शांत दिखने वाले होते हैं परंतु इनके विचारों में बहुत अस्थिरता होती है। इनके मन-मस्तिष्क में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। काफी बेचैन रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अपने इस स्वभाव के कारण बहुत बार डिप्रेशन और अनिंद्रा का शिकार बन जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाना पसंद करते हैं। इस बात के कारण भी इन्हें बहुत बार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। अध्यात्म और गुप्त विद्याओं से जुड़े हुए व्यक्ति इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यात्राओं के योग बने रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। जनवरी के महीने के शेष दिन कार्य भार की अधिकता में व्यतीत होंगे। फरवरी के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने विपरीत कर लेंगे। अप्रैल के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जून के महीने में आपकी सोच को मार्ग मिलते हुए नजर आएंगे। जुलाई के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में मन थोड़ा एकांत पसंद करेगा। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं,  जिसके कारण व्यस्त रहेंगे। नवंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। किसी दोस्त के साथ विवाद होने की संभावना भी बनती है। दिसंबर के महीने में नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News