आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2024 - 07:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं। अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कामकाज की तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल शुभ रहेगा। इस वर्ष अपने काम को पूरे परफेक्शन के साथ करना चाहेंगे। जनवरी के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी गलत काम में भटकने से बचें। फरवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। मार्च के महीने का समय निजी रखरखाव की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें। जुलाई के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा है। नए काम के अवसर भी प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सितंबर के महीने में मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें। घर के बड़ों के साथ भी कुछ मतभेद होने की संभावना बनती है। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सरस्वती मां की आराधना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें और उस पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। माता-पिता का सम्मान करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News