आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल-कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं, परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमता रहेगा। इस साल अपनी वाणी पर संयम रखें। बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। दस्तावेजों को लेकर भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने के शेष दिन विशेष रूप से सावधानी से बिताएं। दिसंबर के महीने में कार्य क्षेत्र पर कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में कोई गलत काम न करें। किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। जुलाई के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और किसी नए काम में भी सफलता मिलेगी। सितंबर के महीने में अपना भेद किसी को न बताएं और अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चांदी के पात्र में जल पिएं। जल का अपव्यय न करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सूर्य भगवान को जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com