आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष आपको नए कार्य शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन थोड़ी उथल-पुथल भी लगी रहेगी। कामकाज की अधिकता होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। नवंबर के महीने के लिए शेष दिन आपके लिए अच्छे हैं। मेहनत करके समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में हालांकि समय सावधानी से बिताएं। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में भी बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। मार्च के महीने में बेकार के प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन करना चाहेंगे। मई के महीने में समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। जून के महीने में जीवनसाथी के साथ चली आ रही मतभेद की स्थिति कम हो सकती है। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। पूर्ण संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करें। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। सितंबर के महीने में किसी नए काम के कारण कुछ परिवर्तन संभव हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का दान मंदिर में करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई अनैतिक काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। महत्वपूर्ण काम में काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com