आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से बलवान एवं सुडौल होते हैं। इन लोगों में भरपूर साहस और ऊर्जा होती है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। कभी किसी काम को करने से घबराते नहीं हैं। इन लोगों में गुस्सा और क्रोध ज्यादा होता है। हालांकि इनका गुस्सा लंबे समय तक ठहरता नहीं है। ये लोग बातों को दिल से लगा कर नहीं रखते। जन्मतिथि के अन्य अंक भी सकारात्मक हो तो मूलांक 9 वालों में बुद्धि और सहजता का अच्छा तालमेल देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः इन लोगों को हर विषय में रुचि होती है। मूलांक 9 वालों का व्यापार अथवा अर्थशास्त्र में खास मन नहीं लगता। इन लोगों को पुलिस, आर्मी, फौज, समाज सेवा, डॉक्टर, चिकित्सक आदि के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वालों में दूसरों के लिए सेवा भाव होता है। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि मूलांक 9 वाले जातक या तो स्वयं या फिर किसी समाज सेवा कल्याण इकाई के साथ जुड़कर लोगों की मदद करते हैं। ये लोग अपने क्रोध पर काबू पा लें तो अपने जीवन में बुलंदियों को छूते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप नए-नए विषय में रुचि बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी यह समय अच्छा है। अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में भावनाओं में फंसकर कोई निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय भी आपके लिए शुभ है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मार्च के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम पूरे होंगे। अप्रैल के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे लेकिन आपकी वाणी किसी को दुख पहुंचा सकती है तो शब्दों का चयन सोच- समझ कर करें। जून के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने में सेहत का ख्याल रखें। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। अगस्त के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। सितंबर के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम में सफलता मिलेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। योग और प्राणायाम करते रहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। गुड़ का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News