आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2023 - 09:07 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में तर्क-वितर्क की शक्ति अधिक होती है। इन लोगों का स्वभाव हंसमुख और मजाकिया होता है। ये लोग बोलचाल की कला में निपुण होते हैं। हमेशा दूसरों के साथ हंस कर बात करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करने में निपुण होते हैं। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी वाकपटुता से अपना बना लेते हैं तथा एक मित्रता का रिश्ता स्थापित कर लेते हैं। ये लोग जल्दी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते। मूलांक 5 वाले लोग हमेशा सलाह-मशविरा अथवा बातचीत करके परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग विशेषकर गणित अथवा वाणिज्य के क्षेत्र में ज्यादा कुशल होते हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद अक्सर इन लोगों को स्वयं के कारोबार और व्यापार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक सोशल मीडिया, संचार माध्यम, मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे कार्य में भी निपुण होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस वर्ष नैतिकता के साथ किए गए काम आपको लाभ देंगे। विदेशी काम से आपको लाभ होगा। बच्चे विदेशी शैली सीखने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय काफी परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी निर्णय सूझ-बूझ के साथ लें। नवंबर के महीने में जीवन निजी जरूरत के इर्द-गिर्द घूमेगा। दिसंबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय जीवन में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा, जो कि किसी भी स्तर पर संभव हैं। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मार्च के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। काम संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अप्रैल के महीने में स्वभाव में परिपक्वता बढ़ेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मई के महीने के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखकर विवेक के साथ कोई निर्णय लें। जून के महीने का समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। जुलाई के महीने में नकदी धन की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अगस्त के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सितंबर के महीने में प्रलोभनों में आने से बचें। कोई गलत काम न करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
