आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 08:06 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बात करने की कला में निपुण होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हर परिस्थिति में हर उम्र के व्यक्ति से संवाद करने में सक्षम होते हैं। अतः ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों में दूसरों की मनोस्थिति को जानने की योग्यता होती है। अपनी इस अनूठी कला के कारण ये लोग दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं छोड़ते। इन लोगों का दिमाग समय के साथ-साथ जहां परिपक्वता को हासिल करता है, वही इनका मन बचपन को संभाल कर रखता है। यह लोग अपने आपको हर परिस्थिति में ढलने का हुनर रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों को कॉमर्स, वाणिज्य मार्केटिंग आदि क्षेत्रों में सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक नौकरी करने की बजाय स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि रखते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल बहुत से काम आपके जीवन में अकस्मात होंगे, जिनके सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको सूझबूझ के साथ काम लेना होगा। किसी की बातों में आने से बचें। अक्टूबर के महीने में कामकाज को लेकर कुछ परिवर्तन संभव हैं। नवंबर के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मन की बातों को साझा करें। दिसंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलेंगे। मां की सेहत का भी ख्याल रखें।
वर्ष 2024 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में कुछ सरकारी काम पूरे होंगे। यात्राओं से लाभ होगा। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न होने की संभावना बनती है, जिसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। मई के महीने का समय विवेकशील निर्णय लेकर व्यतीत करें अन्यथा क्रोध के चलते परिस्थितियों को अपने ही विपरीत कर लेंगे। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने में निवेश करेंगे। जुलाई के महीने का समय भावनाओं से घिरा रहेगा। अगस्त के महीने में विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सितंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ हो सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। शनिदेव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
