आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 2 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। ये दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी बात के लिए न नहीं कह पाते। जिसका दूसरे लोग बहुत बार गलत फायदा उठाते हैं। लोगों के इस तरह के बर्ताव के कारण मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। इनके अवचेतन मन की शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनाकार होते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वालों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत मासूम होते हैं। ये लोग अपना बचपन कभी नहीं भूलते। इनके विचारों में अस्थिरता होती है। चंद्रमा की कलाओं की तरह इनके विचार, प्रवृत्ति और भावनाएं भी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं। मूलांक 2 वाले जातक स्वयं को समय और परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता रखते हैं। ये लोग कलह क्लेश और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को शांतिप्रिय जीवन अच्छा लगता है। मूलांक 2 वाले जातक चंद्रमा के समान सुंदर कांति वाले होते हैं। लोग इन्हें देखकर, इन से बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा उत्तम रहती है। ये लोग जिस विषय का अध्ययन करते हैं पूरा मन लगाकर करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। आप उत्साह और जोर से भरा हुआ महसूस करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नवंबर के महीने में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मेधावी मिलने के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में पहले से बेहतर महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। मार्च के महीने में अकस्मात कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को कोई वायदा न करें। अप्रैल के महीने में कुछ परिवर्तन संभव है जो कि किसी भी स्तर पर हो सकते हैं। मई के महीने का समय घर-परिवार के साथ ज्यादा व्यस्त रहेगा। जून के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत का भी ख्याल रखें पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। जुलाई के महीने में अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में आकर न लें। अगस्त के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करके समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में पिता की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। शिवलिंग पर यथासंभव जल अभिषेक करते रहें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर आई अहम खबर, जानें कब होंगे

Jain Shwetambar Terapanth Dharm Sangh: आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंची सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां

जालंधर में मां-बेटी की हत्या का मामला : पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी पिता बना हैवान...अपने 2 बच्चों और पत्नी को गला दबाकर मार डाला, परिजनों में मचा हाहाकार