आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। ये लोग प्रबंधन की कला में कुशल होते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में एक कुशल प्रशासक के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलातें। अपने जीवन मूल्य और स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान, सत्ता और प्रसिद्धि कमाते हैं। ये लोग हमेशा उच्चतम स्तर पर एक नेता की तरह कार्य करना चाहते हैं। कभी किसी के दिशा निर्देश पर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें दूसरों के अधीन नौकरी करना पसंद नहीं होता। मुख्यतः मूलांक 1 वाले जातक स्वयं का कोई कार्य करना पसंद करते है। इन्हें राजनीति के क्षेत्र में भी कुशल रूप से कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस साल खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। नवंबर के महीने में उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नकदी धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। दिसंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। फरवरी के महीने में घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मार्च के महीने में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी अनैतिक काम में प्रलोभन के चलते न फंसे। मई के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग भी इस समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जून के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां के कारण कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। जुलाई के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। अगस्त के महीने में कामकाज अधिक होने के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी जिसका प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर भी बढ़ सकता है। सितंबर के महीने में दोस्तों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथा संभव चांदी के पात्र में जल पीएं। जल का अपव्यय न करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CCTV ने बचाई महिला की जान! 6 लाख में पत्नी की हत्या की दी सुपारी, किलर ने पति को ही मारा डाला

Joshimath news: जोशीमठ के लिए 1658 करोड़ की पुनर्निर्माण योजना मंजूर

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ट्रस्ट ने जारी किए दिशा-निर्देश

रेस्टोरेंट के खाने को लेकर झगड़ा, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, 9 महीने पहले हुई थी शादी