आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक आत्मनिर्भर और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने आत्म सम्मान और अपने जीवन मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं करते। ये लोग किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। मूलांक 1 वाले जातकों को स्वतंत्र रूप से कार्य करना अच्छा लगता है। इन लोगों में हर परिस्थिति को देख विचार कर सूझबूझ के साथ एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त होते हैं। इन जिम्मेदारियों को इन्हें बखूबी निभाना आता है। हालांकि बहुत बार अभिमान स्वरूप कुछ चीजें ऐसी कर बैठते हैं, जो बाद में नुकसानदेह साबित होती हैं। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को पढ़ाई के बाद स्वयं के कारोबार में अच्छा करते हुए देखा गया है। नौकरी के क्षेत्र में भी ये लोग उच्च पद पर कार्यरत होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ मित्रता होती है। मूलांक 1 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल आपको अपने कार्यों में थोड़े विलंब का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य के कारण भी अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मनमुटाव उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है। सोच-समझकर और सूझबूझ के साथ समय को व्यतीत करें। सितंबर के महीने के शेष दिन कुछ मंदे परिणाम वाले रहेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने की कोशिश न करें। अक्टूबर के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। नवंबर के महीने में कोई नई जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में किसी नए काम में निवेश किया जा सकता है। मार्च के महीने में मन प्रसन्न रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अप्रैल के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मई के महीने में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सरकारी कामों में भी अभी रुकावट आ सकती है। जून के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। जुलाई के महीने में निजी जीवन के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव कुछ कम होंगे। किसी धर्म स्थान पर जाने के योग बनते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। शनि भगवान के मंदिर में तेल चढ़ाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। जरूरतमंद की सहायता करें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। काले कुत्ते की सेवा करें। सूर्य भगवान को जल दें। गले में पीले रंग का धागा पहनें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com