आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 सितंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोगों इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं। परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के साथ संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। सरकारी काम बनने के भी योग बनता है। सितंबर के महीने में आपको सफलता मिलेगी लेकिन सफलताओं को अपने स्वभाव में अभियान को उत्पन्न करने दें। अक्टूबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। नवंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका काम बनेगा। मार्च के महीने में विदेशी आयाम को अपने कारोबार में शामिल करने की योजना बना सकते हैं। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। मई के महीने में निजी जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। जून के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जुलाई के महीने में अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। अगस्त के महीने का समय समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रहेगा।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। परनिंदा से परहेज करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ और शहर का सेवन करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News