आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 08:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:  आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्चकोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष प्रतियोगिताओं में सफलता के अवसर लेकर आएगा। इस वर्ष आप उत्साह और साहस से भरा हुआ महसूस करेंगे परंतु अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने की कोशिश करें ताकि सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें। अगस्त के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। कार्यों में विलंब हो सकता है। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी कामों से लाभ होगा। नवंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दिसंबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परीक्षा के परिणाम भी उत्तम आने की संभावना बनती है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में किसी नए काम को शुरू किया जा सकता है। फरवरी के महीने में आप मानसिक और भावनात्मक स्तर पर प्रसन्न महसूस करेंगे। मार्च के महीने में काम में वृद्धि होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। सेहत का भी ख्याल रखें। गले और सांस से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। मई के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सूर्य भगवान को जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News