आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं। अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रहेगा। इस साल आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी परंतु मेहनत करने से न घबराएं उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। काम में देरी हो सकती है लेकिन सफलता के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव कम हो सकते हैं। यात्राओं के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने का समय मिलाजुला रहेगा। बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें और समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दिसंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। फरवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी को अपने भेद न बताएं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुक्ल का समय पर भुगतान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद की सहायता करें। आलस्य को त्याग दें और यथा उचित मेहनत करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। सूर्य भगवान को जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News