आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 07:30 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट और सुंदरता इतनी आकर्षक होती है कि लोग इन्हें देखते रह जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का स्वभाव काफी हास्य विनोद प्रिय होता है। सुंदरता इन्हें अपनी तरफ आकर्षित करती है। ये लोग अपनी साज-सजावट और रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते हैं। जिसके कारण नकदी धन की कमी बनी रहती है। ये लोग अपनी ऐश्वर्य और शौक पर अधिक खर्च करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक भोग-विलास से परिपूर्ण जीवन जीने में ज्यादा भी इच्छुक होते हैं। ये लोग हमेशा वैभव पूर्ण जिंदगी जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला, नृत्य और साहित्य में भी काफी रुचि रखते हैं। इन लोगों को फैशन, डिजाइन, कॉस्मेटिक, रेडीमेड गारमेंट, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस साल कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आप भी पूरे मन से अपने व्यापार और काम को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। अगस्त के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। सितंबर के महीने में किसी काम को ज्यादा परफेक्शन के साथ करने के कारण देरी हो सकती है। अक्टूबर के महीने में बेकार के वहम के कारण निजी संबंधों में दरार न आने दें। नवंबर के महीने का समय सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। बातचीत के दौरान किसी को अपशब्द न कहें। फरवरी के महीने में व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। यात्राएं थकान का कारण बन सकती है। मई के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। जून के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कपड़ों का दान न करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
