आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 08:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता के गुण विद्यमान होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में अच्छे प्रतिनिधित्व की शक्ति होती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को सत्ता और अधिकार से बहुत प्रेम होता है। ये लोग जीवन के हर स्तर पर स्वतः ही अधिकार और निर्णायक शक्ति प्राप्त कर लेते हैं। बहुत पर मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान की भावना का शिकार होते हुए देखा गया है। जिसके कारण बाद में पछताना पड़ता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग दूसरों के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों में स्थिति के अनुसार अच्छा निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक बेहतर दिशा निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों में दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्रोत बन कर उन से कार्य करवाने की अद्भुत कला होती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल व्यावसायिक और निजी स्तर दोनों के मध्य एक संतुलन बना पाना थोड़ा मुश्किल लगेगा। निजी जिम्मेदारियां आपको अपनी तरफ ज्यादा खींचेगी। जुलाई के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कुछ निजी जरूरतों के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। सितंबर के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नवंबर के महीने में आलस्य के कारण अपने कामों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय मिले-जुले फल वाला रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में न उलझें। मार्च के महीने में सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम में निवेश करने के अवसर मिलेंगे। मई के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। जून के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कपड़ों का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को अच्छा बना कर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News