आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन की बातों को पढ़ पाना असंभव होता है। ये लोग अपने मन की बात दूसरों से साझा नहीं करते, जिसके कारण इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों में हर बात की गहराई तक जाने की आदत होती है। इन लोगों की तार्किक शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। हालांकि इनके विचारों में अस्थिरता देखने को मिलती है। मूलांक 7 वाले जातक एक स्थान पर टिककर काम नहीं कर सकते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। नौकरी अथवा कामकाज के क्षेत्र में भी इन्हें कई बार स्थानांतरण का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक धार्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि ये लोग धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों और रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए धार्मिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस वर्ष आप धर्म-कर्म के कामों में ज्यादा भागीदारी दिखाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगस्त के महीने में कोई यात्रा स्थगित हो सकती है। सितंबर के महीने में ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। अकस्मात सकारात्मक परिवर्तन होंगे। नवंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपनी बात न बताएं। फरवरी के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। मार्च के महीने में स्वयं की जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगे। अप्रैल के महीने में दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मई के महीने में किसी पुराने काम को पूरा करने का निश्चय करेंगे हालांकि मेहनत बहुत अधिक करनी होगी। जून के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को पूरा करें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचे। सूर्य को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News