आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 09:23 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को हंसी-मजाक करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने जीवन की दुखद घटनाओं पर ज्यादा देर तक शोक नहीं मना सकते। मूलांक 6 वाले जातकों को सुंदरता, सौंदर्य, साफ-सफाई बहुत आकर्षित करती है। ये लोग अपनी शारीरिक बनावट के ऊपर भी बहुत ध्यान देते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार व्यायाम और डाइट प्लान को निभाते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा सुंदर, आकर्षक और बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती और जिंदादिली से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। फैशन डिजाइन ब्यूटी पार्लर इत्यादि सुंदर चीजें इन्हें बहुत आकर्षित करती हैं। इन लोगों के दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक अच्छे जीवनसाथी का किरदार निभाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखी होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी सक्रिय रहेगा। इस साल नकदी धन अधिक निवेश होगा। इस वर्ष बहुत से निर्णय आपको अपने मन की बात को नजरअंदाज कर के लेने पड़ेंगे। जुलाई के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अगस्त के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। सितंबर के महीने में किसी को अपना भेद न बताएं। भावनाओं में बहकर किसी को ऐसी बात न कहे जिसके कारण आपको बाद में पछतावा हो। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा काम करेंगे। बेकार के वहम के चलते रिश्तों में दरार न आने दें। दिसंबर के महीने में भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा काम करेंगे। फरवरी के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। मार्च के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन ही संभव है। अप्रैल में निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मई के महीने में जीवन साथी के साथ मन की बात को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। जून के महीने में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी परंतु परिणाम देरी से मिलेंगे। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मां के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

