आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 09:32 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भलीभांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं, परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। और बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल कामकाज से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। मन थोड़ा विचलित और परेशान रहेगा। जुलाई के महीने में कामकाज में अधिक समय व्यतीत होगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने में जीवनसाथी को लेकर परिवार के बड़ों के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना बनती है। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा है। आप अकेले में वक्त बिताना चाहेंगे। अक्टूबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अनिंद्रा भी परेशान कर सकती है। नवंबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। दिसंबर के महीने में नए काम के अवसर प्राप्त होंगे परंतु बहुत बड़ा निवेश करने से बचें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा, हालांकि मेहनत के उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने में समाज सेवा से जुड़े हुए लोग ज्यादा सक्रिय रहेंगे। मार्च के महीने में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के योग बनते हैं। पिता से उचित सलाह मिलेगी। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मई के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गणेश भगवान की आराधना करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। गुड और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

