आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2023 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों में उत्साह और इच्छा शक्ति जागृत करने की क्षमता रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हमेशा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना पसंद करते हैं। इन्हें व्यवस्थित रूप से रहना अच्छा लगता है। ये लोग अपने निजी जीवन में भी हर काम को संपूर्ण रूप रेखा निर्धारण करके करना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के अपने जीवन लक्ष्य को लेकर विचार बिल्कुल स्पष्ट होते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को नंबर एक पर रहना पसंद होता है और यह इस औहधे को बरकरार रखने के लिए हर जरूरी मेहनत भी करते हैं। इन लोगों को सरकारी पदों पर सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। अपने परिवार में पिता के साथ इनका अच्छा संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातकों में कभी-कभी हठ और अहंकार की भावना अधिक देखने को मिलती है, जिससे इनको बचना चाहिए।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस साल व्यापार संबंधित मुनाफा होने के योग बनते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। जून के महीने के शेष दिन काफी सोच विचार में बीतेंगे। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में विशेष सावधानी बरतें। कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं। कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी संभव है। अक्टूबर के महीने में समय पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए व्यतीत होगा। नवंबर के महीने का समय आपके लिए हर प्रकार से अच्छा है। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में काम की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। फरवरी के महीने में किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में ज्यादा लगेगा। मार्च के महीने में आलस्य के कारण काम देरी से पूरे होंगे। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। बेकार के लड़ाई-झगड़े और क्रोध को त्याग कर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। मई के महीने में किसी नए काम में कोई बहुत बड़ा निवेश न करें हालांकि समय आपके अनुकूल है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। केसर का तिलक लगाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News