आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 09:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं महफिल में जान डाल देते हैं। ये लोग जीवन के हर पल को हंसी-खुशी में भरपूर तरीके से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा समय तक चिंतित नहीं रह सकते और समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक चेहरे के होते हैं। इन लोगों की शारीरिक बनावट व चेहरे की सुंदरता काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इनके चेहरे से इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक नृत्य और संगीत की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। अधिकतर मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन, डिजाइन, पार्लर, कॉस्मेटिक, ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ धीमी गति से आगे बढ़ेगा। इस साल प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। व्यापार में नए आयाम शामिल होंगे। मई के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। जुलाई के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अगस्त के महीने का समय अकस्मात धन लाभ के योग लेकर आया है परंतु यह स्थायी नहीं होगा। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अक्टूबर के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छोटे भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवंबर के महीने में काम की अधिकता आपको व्यस्त रखेगी। पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में खर्चे अधिक बने रहेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा है ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। फरवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोग आवेदन कर सकते हैं। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद को भोजन करवाएं। गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News