आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 08:28 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2023_4image_08_27_405667158birthday.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही समझदार और अनुभवी होते हैं। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। हर परिस्थिति में फैसला सोच-समझ कर लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी एवं उच्च जीवन लक्ष्य वाले होते हैं। ये लोग धार्मिक और सात्विक होते हैं। इनके मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग गुरुजनों एवं बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों की पढ़ाई उच्च कोटि की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों के अनुभव के कारण दूसरे इन से सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं दूसरों के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आया है। इस वर्ष व्यावसायिक स्तर पर समय आपके लिए काफी अहम रहेगा। अपने कामकाज में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें, बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें अन्यथा परिस्थितियां आपके विरुद्ध हो सकती हैं। मई के महीने का समय अच्छा रहेगा। किसी नए काम में निवेश करना चाहेंगे। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। जुलाई के महीने में आपके कार्य कम प्रयास से भी सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अवसर मिलेंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी आधुनिक तकनीक को अपनाने के चक्कर में कोई अनैतिक काम न करें, कोई शॉर्टकट न अपनाएं। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में निजी जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी, हालांकि आप कामकाज और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। नवंबर के महीने में अकस्मात लाभ होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय कामकाज की अधिकता लेकर आएगा। आलस्य के कारण आपका मन काम में कम लगेगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में घूमने जाने की योजना बन सकती है। मार्च के महीने में जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के मामले सामने आ सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें और उन्हें पीले फूलों की माला अर्पित करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। बातचीत के दौरान अपशब्दों का चयन न करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले का दान मंदिर में करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें