आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान-शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते परंतु इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस वर्ष आपको अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष शुभ फल प्रदान करेगा। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। अप्रैल के महीने में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। जून के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सितंबर के महीने में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सरकारी काम में निवेश न करें। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अकस्मात कुछ परिवर्तन आपको संभलने का समय नहीं देंगे। समय सूझबूझ के साथ बिताएं, कोई अनैतिक काम न करें। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधित कुछ अहम निर्णय लेने होंगे। मार्च के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें