आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 10:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है। जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हर समय परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसन्द होता है। ये लोग एक स्थान पर बैठ कर काम नहीं कर पाते। इसी प्रकार इनके विचार भी अस्थायी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में गहरी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी तो कभी किसी विचार से घिरे रहते हैं। इन लोगों को अपने इस व्यवहार के कारण बहुत बार अनेकों चिंताओ से घिरा पाया जाता है। अनिद्रा, मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन आदि परेशानियों से अक्सर ये लोग जूझते रहते हैं। परंतु यदि जन्मतिथि के अन्य अंक सकारात्मक रूप से साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक अच्छी रिसर्च करते हैं। अच्छे डॉक्टर, सर्जन अथवा दार्शनिक साबित होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कार्य में कुछ विलंब का सामना करना पड़ेगा। इस साल प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। मार्च के महीने में भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अप्रैल के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपने आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। विदेशी काम से आपको लाभ होगा। जून के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। अगस्त के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। आपका क्रोध आपके लिए परिस्थितियों को विपरीत कर सकता है। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। काम को करने में आपका मन लगेगा। दिसंबर के महीने में मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने का समय आय के नए साधन लेकर आएगा। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें