आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 09:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक स्वभाव से सरल भाषी होते हैं। ये लोग दूसरों से भावनात्मक स्तर पर बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं। दूसरों के दुःख को देख कर खुद भी बहुत जल्दी दुखी होते हैं। बौद्धिक स्तर पर बहुत मजबूत होते हैं, इस कारण दूसरों का नेतृत्व करने की क्षमता इनमे जन्म से होती है। यह दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं और खुद भी दूसरों की सुन्दरता की तारीफ खुल कर करते हैं। बुद्धिमान होने के कारण इनकी शिक्षा अक्सर बिना बाधा पूर्ण हो जाती है। रचनात्मक कार्यों में इनकी विशेष रूचि रहती है। मूलांक 2 वाले व्यक्ति सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। सामाजिक स्तर पर इनका अच्छा योगदान होता है। इनमें आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। यह अपने सभी कामों को पूरे विश्वास के साथ पूरा करते हैं। यह उत्तम कल्पना शक्ति के स्वामी होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये लोग किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से आसानी से संक्रमित हो जाते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष उनके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। अप्रैल के महीने में माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाये रखने की आवश्यकता है। मई में व्यापार से लाभ प्राप्त होगा, परन्तु किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। रुके सभी काम बनते नज़र आयेंगे। जून का महीना अविवाहित व्यक्तियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा या उनके जीवन में प्रेम सम्बन्ध दस्तक देगा। जुलाई में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगस्त का महीना आपके स्वास्थ्य के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। बाहर के खानपान से खुद को बचा कर रखें। सितम्बर के महीने में आपको व्यापार के अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अक्टूबर के महीने में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपकी भविष्य की योजनाओं में आपका सहायक बनेगा परन्तु इस माह जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी आ सकती है। नवम्बर का महीना आर्थिक दृष्टि से बहुत उत्तम रहेगा। आपके सभी रुके काम अपने आप गति प्राप्त कर लेंगे। दिसम्बर का महीना विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। अपनी सभी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। अगले वर्ष जनवरी के महीने में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ पारदर्शिता रखें। फरवरी में व्यावसायिक कार्यों में सुधार के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता होगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- इस वर्ष शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए माता का आशीर्वाद लेकर ही कोई नया काम शुरू करें। सोमवार का व्रत रखें। शिव चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। चांदी धारण करें, काले और नीले रंग के वस्त्रों से परहेज़ रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें। चावल जल में प्रवाहित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं अब मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलेंगी: राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

UP MLC Election: यूपी में एमएलसी उपचुनाव में 11 बजे तक पड़े 287 वोट, कई दिग्गजों ने की वोटिंग