आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों को परखने और उसके अनुसार निर्णय लेने की समझ होती है। ये लोग महत्वकांक्षी होते हैं। इनके जीवन लक्ष्य काफी ऊंचे होते हैं, जिन्हें पाने के लिए ये लगातार प्रयासरत रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ईमानदार और समय के पाबंद होते हैं। इन लोगों में प्राय: समझ और अनुभव अधिक देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में दक्ष होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग धर्म और परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में समाज और परिवार में चली आ रही मान्यताओं के प्रति आदर होता है। ये लोग परंपरावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं और अपने जीवन मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं करते। इन लोगों को मदद के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। हालांकि दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत से उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इस साल स्वयं को किसी प्रलोभन से बचा कर रखें। किसी प्रकार के लालच में आकर कोई गलत काम न करें। इस वर्ष बहुत सी घटनाएं आपके जीवन में अकस्मात होंगी। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में की गई यात्राएं आपके लिए शुभ रहेंगी। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं परंतु मन किसी चिंता में डूबा रहेगा। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के अवसर मिलेंगे। मई के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें वरना परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। जून के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए काम को शुरू किया जा सकता है। जुलाई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में किसी काम को परफेक्शन से करने के कारण काफी देरी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह इस समय में लाभदायक रहेगी। सितंबर के महीने में बड़ों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। आपका मन विदेशी तकनीकों की तरफ आकर्षित हो सकता है। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवंबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों की तरफ रुझान ज्यादा रहेगा। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में व्यापार संबंधी कुछ अहम फैसले लेने की जरूरत महसूस होगी। फरवरी के महीने में दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल में प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News

Recommended News