आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक सात्विक स्वभाव के और धर्म में आस्था रखने वाले होते हैं। परंतु धर्म के नाम पर बेकार की रूढ़िवादी सोच का समर्थन नहीं करते। इन लोगों में पुरानी सोच के प्रति परिवर्तन देखने को मिलता है। मूलांक 7 वाले जातक काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में लगातार बहुत से विचार उमड़ते रहते हैं। इनकी कल्पना का स्तर काफी गहरा होता है। परंतु बाहर से इन्हें देखकर अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि ये लोग क्या सोच रहे हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। अपने मन की बात दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मुख्यतः इन्हें इनके जीवन काल में किसी न किसी बात को लेकर चिंतित देखा जाता है। ये लोग एक अलग ही सोच की उधेड़बुन में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना पसंद होता है। इन्हें यात्रा करना अच्छा लगता है तथा इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात की गहराई तक जाने का प्रयास करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र, अध्यात्म, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बने रहेंगे। सरकारी काम पूरे होने में सफलता मिलेगी परंतु इस साल आप एकांत पसंद करेंगे। दर्शनशास्त्र या उच्च शिक्षा से जुड़े हुए जातक भी इस वर्ष अपने शोध में सफलता हासिल करेंगे। फरवरी के महीने में समय सूझबूझ के साथ बिताएं। परिस्थितियों के परिणाम आपके निर्णय पर निर्भर करते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। मार्च के महीने में नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा उथल-पुथल भरा रहेगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने में असमंजसता महसूस होगी। मई के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के प्रलोभन में पड़ने से बचें। इस समय में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं परंतु कोई अनैतिक काम न करें। जुलाई के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में भी स्थानांतरण संभव है। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे परंतु कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी परंतु स्वयं किसी नए काम में कोई बड़ा निवेश न करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आपका काम धीमी गति से चलेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। केसर का तिलक लगाएं। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई अनैतिक काम न करें। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। शिवलिंग पर यथासंभव जलाभिषेक करते रहें। शनि चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें