आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 08:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचते चले जाते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस साल आपको अपने हर काम में तरक्की मिलेगी परंतु कुछ काम देरी से पूरे होंगे। फरवरी के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर अधिक क्रियाशील रहेगा। मार्च के महीने में आप निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे परंतु किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए उथल-पुथल लगी रहेगी। अप्रैल के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मई के महीने में आलस्य के कारण काम से मन न चुराएं। मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। जून के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने में सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। अगस्त के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सितंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बच्चे आधुनिक तकनीकों और विदेशी शिक्षा को सीखने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में बेकार के प्रलोभन से बचे। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोई नया काम शुरू करने का विचार न करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। एक पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। केले का दान मंदिर में करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

महिला की मौत पर हरोली अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के साथ की बहसबाजी