आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन काफी सुडौल होता है। ये लोग ताकतवर और साहसी होते हैं। किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं है। मूलांक 9 वाले जातक निडर प्रकृति के होते हैं। इन लोगों का स्वभाव क्रोधी और गुस्सैल होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है, परंतु इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं ठहरता। इसी के विपरीत इन लोगों के अंदर दूसरों के प्रति दया भावना होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। परंतु स्वयं की समस्याओं का समाधान खुद से ही ढूंढने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। ये लोग मित्रता के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर इन लोगों को एक से ज्यादा विषय में रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक नियम और सिद्धांतों के पक्के होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते।

PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल अपने महत्वपूर्ण अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहनों की भी सहमति मिलेगी। इस वर्ष आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में बल और मन के मध्य एक असमंजसता बनी रहेगी। हालांकि मार्च के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। अप्रैल के महीने में थोड़ी सावधानी से काम लें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जुलाई के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका मन धर्म-कर्म के कामों की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। अगस्त के महीने में किसी लोहे के औजार को इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। सितंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। अपने जोश और मनोबल को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने का समय प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग लेकर आया है। किसी नए काम की जिम्मेदारी भी आपको मिलेगी, जिसे निभाने के लिए आप बखूबी सक्षम हैं। दिसंबर के महीने में विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।

PunjabKesari birthday

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा।

PunjabKesari birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े और क्रोध से दूर रहें। गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते की सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com


 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News