आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अक्सर चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इन्हें अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता है। ये लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल नहीं पाते। इनके मित्र भी कम संख्या में होते हैं। इन सभी आदतों के चलते लोग इन्हें घमंडी व मतलबी समझ लेते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक अपने मित्रों का साथ देने से कभी पीछे नहीं हटते। इन लोगों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। अपने जीवन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए इन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता है परंतु ये लोग परेशानियों से घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं और अंत में सफलता को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों को अपने जीवन में चीज़ों की प्राप्ति देरी से होती है। इनके काम करने का तरीका भी धीमी गति का होता है। मूलांक 8 वाले जातक कोयला, पैट्रोल, लोहा, इस्पात, दवाइयां, केमिकल इंडस्ट्री इत्यादि में अच्छा कार्य करते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस साल प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। परंतु इस साल आलस्य को त्यागना ही बेहतर होगा अन्यथा परिस्थितियों का लाभ उठाने में चूक हो सकती है। फरवरी के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। बड़ों के साथ मतभेद होने की भी संभावना बनती है। मार्च के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने में असमंजसता महसूस हो सकती है। अप्रैल के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। बड़ों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। मई के महीने में वैसे तो कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी परंतु आपके काम सफल होंगे। जून के महीने में व्यापार में निवेश पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। कुछ परिवर्तन भी संभव हैं। जुलाई के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। बच्चों के साथ भी अनबन हो सकती है। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण काम करने में मन कम लगेगा। अक्टूबर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नवंबर के महीने में सरकारी कामों में निवेश करने की योजना बनाएंगे। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपने उतावलेपन पर काबू रखें। प्लान और योजनाएं आने वाले समय के लिए बचा कर रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद की सहायता करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

भारत और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में एक कारोबारी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड