आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक जन सामान्य से अलग सोच रखने वाले होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति एवं सोच रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर की होती है। जिसको अक्सर लोग मजाक बनाकर नकार देते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को मुख्यतः अपनी इस विचारधारा के कारण जन सामान्य से अलग-थलग कर दिया जाता है। ये लोग लगातार परिवर्तन के बारे में सोचते रहते हैं। इनमें तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि होती है। हर बात को तर्क की शक्ति से समझाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक गैर परंपरावादी होते हैं। पुरानी परंपराओं और मान्यताओं में इनकी बिल्कुल आस्था नहीं होती। ये लोग लगातार उसे बदलने के लिए प्रयासरत रहते हैं। हर बात को वैज्ञानिक दृष्टि से नापना इनकी आदत होती है। यदि जन्मतिथि के अंक भी साथ दें तो मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। किसी नई रचना को जन्म देते हैं। इन लोगों को नियमों का पालन करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। जितना इन्हें नियमों में बांधने की कोशिश की जाती है, उतना ही उनसे आजाद होने के लिए ये लोग कोई भी रास्ता अपनाने को तैयार रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल आपके मनचाहे काम पूरे होंगे। कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे परंतु आपको इच्छा अनुसार परिणाम मिलेंगे। मेहनत करने से मन न चुराएं।। फरवरी के महीने में समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। खेलकूद से जुड़े हुए जातक सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बड़ों की सलाह लेकर चलना फायदेमंद रहेगा। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर किसी को वायदा न करें। अगस्त के महीने में पदोन्नति के योग बनते हैं। सितंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय एकाएक आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए भी आकर्षित हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। किसी काम को जल्दी करने के चक्कर में शॉर्टकट न अपनाएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते की सेवा करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News