आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वालों को अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग मेहनत करने से कभी नहीं घबराते। अपने मार्ग में आने वाली बाधाओं से कभी निराश नहीं होते। ये लोग दिखावे और छलावे से दूर निष्कपट होते हैं। इन लोगों को सफलता की प्राप्ति धीरे-धीरे होती है। मूलांक 8 वालों को अपने जीवन में बहुत अड़चनों और रुकावटों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों को भीड़भाड़ वाली जगह में रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये लोग प्रायः अकेला रहना पसंद करते हैं। मूलांक 8 वालों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। शिक्षा प्राप्ति के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों को चाहिए कि संघर्षों का सामना करें और उन पर विजय हासिल करें अन्यथा बहुत बार देखा गया है कि ये लोग परिस्थितियों के सामने झुक कर हार मान लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। कई बार मूलांक 8 वाले जातकों को विवाह में विलंब का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए आध्यात्मिक स्तर पर ज्यादा क्रियाशील रहेगा। इस साल यात्राओं के भी योग बनते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। जनवरी के महीने के शेष दिन आराम करके बिताना चाहेंगे। आप का मन काम करने में कम लगेगा। फरवरी के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अप्रैल महीने में नकदी धन खर्च होगा। किसी चिंता को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मई के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जून के महीने में अकस्मात धन लाभ होने के योग बन रहे हैं परंतु कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी हालांकि अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। सितंबर के महीने में पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। अक्टूबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। नवंबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में कार्य क्षेत्र पर अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते की सेवा करें और उसे मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु या औजार घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के संबंधों को मधुर बनाकर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News